(आदित्य ठाकरे ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं)
मुंबई. शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने भाजपा और शिवसेना के बीच खत्म हुए गठबंधन पर ट्विटर पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि भाजपा और शिवसेना के बीच का गठबंधन मेरे पैदा होने के पहले से चलता आ रहा है, लेकिन दुर्भाग्यवश अब गठबंधन नहीं रहा। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन मेरे दादा बालासाहब ठाकरे और प्रमोद महाजन ने शुरू किया था, लेकिन भाजपा नेताओं के ईगो प्रॉब्लम के कारण गठबंधन तोड़ दिया गया। गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेता एकनाथ राव खडसे ने उद्धव और आदित्य ठाकरे को लेकर एक सनसनीखेज बयान दिया, उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन उद्धव के पुत्र प्रेम और 'मिशन 150' के कारण टूटा है।
ट्विटर पर शेयर की गठबंधन की तस्वीरें
आदित्य ठाकरे ने भाजपा के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए पच्चीस साल पुराने गठबंधन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आदित्य भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ नज़र आ रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें आदित्य द्वारा किए गए ट्वीट और तस्वीरें...