मुंबई। विमानों की बढ़ती तादात के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के आसमान पर प्लेन अक्सर मंडराते दिखते हैं। यही कारण है कि आज के दौर में मुंबई में एयर ट्रैफिक की समस्या काफी बढ़ गई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश का सबसे बड़ा एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर बनाया गया है।
इस टावर की ऊंचाई 83.3 मीटर है, जो 30 मंजिला इमारत के बराबर है। इस टावर को बनाने में लगभग 125 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। दिलचस्प हे कि पुराना टावर कुछ विदेशी फ्लाइटों को दिक्कत देता था। साथ ही नई तकनीकों और विमानों के हिसाब से आधुनिक भी नहीं था।
dainikbhaskar.com 'झलक महाराष्ट्र की' सीरीज में हम आपको बता रहा हैं राज्य में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिनकी मौजूदगी से राज्य की प्रतिष्ठा में चार चांद लग जाता है और इनकी वजह से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नया आयाम मिलता है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर जानें भारत के इस सबसे ऊंचे टावर के बारे में-