पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ajmal Kasab Caught By Hemant Karkare Plan

इनकी रणनीति के कारण पकड़ाया था कसाब, ख़ुफ़िया एजेंसी में करते थे काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मुंबई पुलिस के जाबांज अफसर शहीद हेमंत करकरे - फाइल फोटो)
मुंबई. IPS अधिकारी और मुंबई पुलिस के जाबांज अफसर शहीद हेमंत करकरे की आज जयंती है। 12 दिसंबर 1954 को महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में उनका जन्म हुआ था। वे भारत के उन अफसरों में से आते हैं, जिन्होंने भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी RAW से लेकर ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) में काम किया। 26/11 मुंबई हमले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे।
करकरे की रणनीति के कारण पकड़ा गया था कसाब
26 नवंबर 2008 को हेमंत करकरे ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेलवे स्टेशन के पास आतंकियों की गोलियों की बौछारों का सामना करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया था। अजमल कसाब को भी उन्होंने घायल कर दिया था। उनकी रणनीति के कारण ही कसाब पकड़ा जा सका था।
मुंबई आतंकी हमले के वक़्त करकरे थे ATS के प्रमुख
आतंकी हमले के वक्त वे मुंबई एटीएस के प्रमुख थे। इससे पहले वे चंद्रपुर में नक्सल प्रभावित इलाकों में काम कर चुके थे। डॉ. के पी रघुवंशी से मुंबई एटीएस का पदभार स्वीकार करने से पहले वे नारकोटिक्स विभाग में काम करते हुए उन्होंने एक विदेशी ड्रग माफिया को गोरेगांव चौपाटी में मार गिराया था। वे रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के लिए सात वर्षों तक ऑस्ट्रिया में सेवा देकर महाराष्ट्र कैडर में दाखिल हुए थे। जनवरी में उन्हें एटीएस का प्रमुख बनाया गया था।
मालेगांव बम धमाकों की कर रहे थे इन्वेस्टीगेशन
29 सितंबर 2008 को मालेगांव बम धमाके के आरोपियों को पकड़ने के लिए वे काम कर रहे थे। लेकिन दो महीने बाद ही कसाब व उसके साथी अन्य 9 आतंकियों की गोलीबारी में करकरे शहीद हो गए थे। इस हमले में मुंबई पुलिस ने अपना एक महत्वपूर्ण अधिकारी खो दिया।
आगे की स्लाइड में देखें हेमंत करकरे की चुनिंदा PHOTOS