औरंगाबाद. यदि मन में सीखने की चाहत हो तो कोई मुश्किल आड़े नहीं आ सकती। चाहे सात समुंदर पार ही क्यों न यात्रा करना पड़े। इस बात का साक्षात प्रमाण हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में देखने को मिला। यहां अमेरिका के मिनिसोटा शहर में रहने वाले येरो बेन्रूद, ट्रूली और मेरीगोल्ड योग और म्यूजिक की शिक्षा ले रहे हैं। ये तीनों दोस्त वैसे तो समाज शास्त्र के छात्र हैं, लेकिन साथ में नौकरी भी करते हैं। सालभर की कमाई से हर साल नया देश घूमने जाते हैं। फिलहाल ये तीनों भारत में हैं और योग, म्यूजिक की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
अमेरिका में सिखा रहे हैं योग
चार वर्ष पहले येरो ने योग का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका लौट कर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को योग सिखाया। वे खुद रोज योग करते हैं। खाना खाने पद्मासन पर बैठते हैं। नाशिक में योग सीखने के बाद अब वे अमेरिका में योग की अधिकृत कक्षाएं लेंगे।
भारतियों से फैमिली बॉन्डिंग
जब ये तीनों दोस्त अमेरिका से भारत आ रहे थे, तब टूर गाइड और दोस्तों ने भारत के बारे में नकारात्मक बातें बताई थीं। और जब वे भारत पहुंचे तो सबकुछ ठीक इसके उलट था। तीनों कहते हैं कि यहां के लोग एक फैमिली की तरह हैं। हर बात का ख्याल रखते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS