पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amitabh Bacchan Became Brand Ambassador In Mumbai

क्षय रोग के खिलाफ संदेश देंगे अमिताभ, मनपा ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन जल्द ही क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ जनजागृति करते नजर आएंगे। मुंबई महानगरपालिका ने अमिताभ बच्चन को टीबी की बीमारी के खिलाफ काम करने के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। मुंबई मनपा ने अमिताभ बच्चन से टीबी के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनने की अपील की थी। उन्होंने मुंबई मनपा के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन बिना मानधन लिए टीबी के खिलाफ जनजागृति करेंगे।

राज्य में 1,40,000 मरीज
जानकारी के अनुसार टीबी के सबसे अधिक मरीज भारत में हैं। विश्व भर के 26 प्रतिशत मरीज भारत में हैं। आंकड़ों की मानें तो हर तीन मिनट में दो लोगों की मौत टीबी से होती है। भारत में सबसे ज्यादा लगभग 1 लाख 40 हजार मरीज महाराष्ट्र में हैं। इसमें से अकेले मुंबई में 50 हजार मरीज हैं। टीबी के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
21 को दिखेंगे विज्ञापन में
21 दिसंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में टीबी के खिलाफ जनजागृति करने वाले मुंबई मनपा के विज्ञापन को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही देश भर में पोलियो निर्मूलन के लिए काम करने वाले अमिताभ बच्चन अब टीबी की बीमारी के खिलाफ लोगों के बीच संदेश देने का काम करेंगे।