पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधानसभा चुनाव टिकट की आस में दिल्ली से हाजिरी लगाकर लौटे नेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. चुनाव टिकट की आस में पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली में जमे विदर्भ के कांग्रेसियों ने फिलहाल नागपुर का रुख कर लिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रणजीत देशमुख जैसे कुछ एक नेताओं को छोड़ दें तो, पार्टी के अधिकांश वरिष्ठ नेता यहां हाजिरी लगाकर वापस लौट गए हैं। कांगे्रस की केंद्रीय चुनाव समिति की होने वाली बैठक के मद्देनजर प्रदेश से टिकटार्थियों की फौज एक बार फिर 21 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगी।

देशमुख, चौकसे दिल्ली में डटे

पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन और कांग्रेस मुख्यालय में टिकटार्थियों का हुजूम लगा था। इस दौरान इन नेताओं ने पार्टी के प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश, प्रदेश की छानबीन समिति के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी, छानबीन समिति के सदस्य दीपक बावरिया, प्रभारी सचिव बाला बच्चन आदि से मुलाकात कर खुद को जिताऊं उम्मीदवार बताने की कोशिश की।
टिकट मांगने आए विदर्भ के अधिकांश चेहरे गुरुवार को शाम की ट्रेन से रवाना हुए तो, कुछ शुक्रवार की सुुबह हवाई मार्ग से नागपुर के लिए रवाना हुए। जो दिल्ली में जमे हैं उनमें रणजीत देशमुख, उनके बेटे अमोल देशमुख, सुलेखा कुुंभारे, चंद्रपाल चौकसे, बाबूराव तिड़़के आदि नेता प्रमुख हैं।

मध्य नागपुर से टिकट के लिए इच्छुक कांग्रेस के पूर्व पार्षद विजय पखाले पिछले चार दिन से टिकट के लिए जोरदार लॉबिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिए पत्र में समाज को विदर्भ से पांच सीटें देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक प्रत्याशियों के दो पैनल में उनका भी नाम शामिल है। एक टिकटार्थी ने बताया कि महाराष्ट्र के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संभवत: 21 सितंबर को होगी। लिहाजा हमने नागपुर लौटना मुनासिब समझा।

सीट बंटवारे पर कल हो सकती है निर्णायक वार्ता
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी सचिव बाला बच्चन ने बताया कि शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है, लेकिन इसमें हरियाणा के उम्मीदवारों पर और रविवार को महाराष्ट्र के उम्मीदवारों पर बैठक होने की संभावना है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को सीट बंटवारे पर राकांपा सुप्रीमो अध्यक्ष शरद पवार से निर्णायक बातचीत करेंगी।