(नवनीत कौर राणा - फाइल फोटो)
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में महिला नेत्रियों का ग्लैमरस लुक राजनीति के गलियारों में उनकी अलग छाप हमेशा से छोड़ता रहा है। यहां की ये युवा नेता या तो अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं तो कोई फिल्मी दुनिया की तड़क-भड़क छोड़ राजनीति की राह पर चल पड़ी हैं। अपनी सभाओं में भीड़ खींचू मानी जाने वाली इन डबल रोल वाली नेत्रियों की राजनीतिक पार्टियों में खूब पूछ भी है। या यूं कहें कि पार्टियां अपने ग्लैमरस लुक वाली नेत्रियों के लिए पलक-पावड़े बिछाए रहती हैं। आज dainikbhaskar.com अपनी विशेष सीरीज Political Fever@ महाराष्ट्र के तहत आपको महाराष्ट्र की महिला नेत्रियों के बारे में बता रहा है।
नवनीत कौर राणा
राकांपा की नवनीत कौर राणा महाराष्ट्र की लोकप्रिय नेत्रियों में से एक हैं। नवनीत ने हाल ही में अमरावती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी थी। गौरतलब है कि नवनीत ने फिल्मों की दुनिया छोड़ कर राजनीति की दुनिया में कदम रखा है। उनके पति रवि राणा अमरावती के बडनेरा सीट से विधायक हैं।
तेलुगु फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत
नवनीत कौर का जन्म 3 जनवरी, 1986 को मुंबई में हुआ था। कौर ने मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम किया। नवनीत के माता-पिता पंजाबी मूल के हैं। उनके पिता सेना में अधिकारी थे। 12वीं पास करने के बाद नवनीत ने पढ़ाई छोड़ एक मॉडल के रूप में काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने छह म्यूजिक एल्बमों में काम किया। कौर ने कन्नड़ फिल्म 'दर्शन' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। इसके अलावा, नवनीत ने तेलुगु फिल्म सीनू, वसंथी और लक्ष्मी में भी अभिनय किया। 2005 में तेलुगु फिल्म चेतना, जग्पथी, गुड बॉय और 2008 में भूमा में भी उन्होंने बतौर एक्ट्रेस काम किया। वो रियलिटी शो हुम्मा-हुम्मा में भी बतौर प्रतियोगी हिस्सा ले चुकी हैं। नवनीत ने मलयालम फिल्म 'लव इन सिंगापुर' के अलावा पंजाबी फिल्म 'लड़ गए पेंच' में भी अभिनय किया है।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर पढ़ें महाराष्ट्र की अन्य महिला नेत्रियों के बारे में...