मुंबई. त्वचा पर मौसमी बदलाव के असर और परिणाम को रोका जा सकता है। यह बात प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ प्रो. फिलिप हम्बर्ट ने मुंबई में कही। 80 फ्रांसीसी महिलाओं पर हाल ही में किए गए क्लिनिकल ट्रायल के हवाले से उन्होंने कहा कि पोषक तत्व पूरक (न्यूट्रीएंट ब्यूटी सप्लिमेंट) परफेक्टिल टैबलेट के ट्रायल के बाद यह तथ्य सामने आया है। प्रो. हम्बर्ट और मेयेर आर्गेनिक्स के चेयरमैन करतार लालवाणी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चूंकि भारत में इंसानों पर त्वचा परीक्षण की अनुमति नहीं है। लिहाजा फ्रांस में यह परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के आधार पर अब भारत में ‘परफेक्टिल’ माइक्रो न्यूट्रिएंट ब्यूटी सप्लिमेंट लॉन्च कर रहे हैं।
इस तरह किया गया परीक्षण
प्रो. हम्बर्ट ने बताया कि 35-55 उम्र की 80 महिलाओं पर यह ट्रायल किया गया। चार महीने तक इन महिलाओं को रोजाना दिन में एक बार टैबलेट दी गई। इसे देने से पहले और देने के बाद का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर टैबलेट के जरिए चिकित्सीय परीक्षण किया गया, उनकी त्वचा मौसमी बदलाव से लड़ने में अधिक सक्षम पाई गई। इसके अलावा चेहरे, बालों और नाखूनों पर भी सकारात्मक असर पड़ा दिखाई दिया। इसी ट्रायल के आधार पर उन्होंने त्वचा को बूढ़ी होने से रोके जाने का दावा किया है।
इस प्रोडक्ट को भारत में बेचने का लाइसेंस हमें मिला है। इसका उत्पादन कर्नाटक में होता है, लिहाजा हमने वहां कि अथॉरिटी से लाइसेंस ले लिया है। - उमा कालेकर, मेयेर आर्गेनिक्स की प्रमुख