पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भिवंडी-निजामपुर मनपा पर पहली बार लहराया शिवसेना का परचम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवंडी. भिवंडी-निजामपुर मनपा महापौर चुनाव में गुरुवार को शिवसेना व कांग्रेस का गठबंधन हो गया। कांग्रेस के 26 नगरसेवकों की मदद से 16 सदस्यों वाली शिवसेना के तुषार चौधरी महापौर बने, जबकि कांग्रेस के अहमद हुसेन सिद्दीकी उपमहापौर। अत्यंत रोमांचकारी हुए इस चुनाव में कोणार्क विकास आघाड़ी के महापौर पद के उम्मीदवार विलास पाटील ने शिवसेना के पक्ष में अपना वोट डालकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान मुंबई के जिलाधिकारी शेखर चेन्ने मौजूद थे। मनपा में कुल 90 नगसरसेवक हैं। इसमें कांग्रेस 26, शिवसेना 16, सपा 16, भाजपा 8, राकांपा 9, रिपाई 2, कोणार्क विकास आघाड़ी के 6 और 7 निर्दलीय सदस्य हैं। पिछले चुनाव में कोणार्क विकास आघाड़ी ने कांग्रेस को पछाड़ते हुए महापौर की कुर्सी पर कब्जा जमाया था। इस चुनाव में सभी दलों की नजरें कोणार्क विकास आघाड़ी पर जमी हुई थीं।