पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फैसले में देरी से भाजपा में बेचैनी, मोदी-शाह पर टिकीं नजरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. विधानसभा चुनाव में शिवसेना से तालमेल को लेकर जारी गतिरोध के कारण भाजपा नेताओं में भारी बेचैनी है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के मुंबई आवास पर गुरुवार सुबह चार बजे तक चली बैठक में भी इस बारे में कोई फैसला नहीं हो सका। यह बैठक बुधवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई थी। माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही इस बारे में निर्णायक भूमिका होगी।
सूत्रों के अनुसार गडकरी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में भाजपा के कोटे की 119 सीटों के साथ-साथ शिवसेना के कोटे वाली सीटों का भी आकलन किया गया। बैठक में ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एकनाथ खड़से, विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष विनोद तावड़े व पूर्व अध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार मौजूद थे। नेताओं का कहना था कि भाजपा के पक्ष में राज्य में अब भी अनुकूल माहौल है।
सूत्रों के अनुसार बैठक में चर्चा इस बात पर अटक गई कि शिवसेना का रवैया अगर इसी तरह अड़ियल बना रहा तो उससे गठबंधन तोड़ने का फैसला कौन करेगा? प्रदेश के नेताओं को उम्मीद थी कि शायद गडकरी की तरफ से इस बारे में ठोस मार्गदर्शन मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि महायुति के बारे में अंतिम फैसले को लेकर गडकरी ने कोई टिप्पणी नहीं की।
आगे की स्लाइड में पढ़ें उद्धव और राज को एकसाथ लाने में जुटे भैयूजी महाराज!