पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Case Filed Against Raj Thackeray Vandalism Toll Booth

टोल बूथ तोड़फोड़ मामला: राज ठाकरे के खिलाफ पुणे में दो केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. टोल टैक्‍स का विरोध और टोल बूथों पर तोड़-फोड़ को लेकर उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी शिवसेना के मुखपत्र में लिखा है कि कुछ लोग चुनाव आते ही जाग जाते हैं और तोड़-फोड़ करने लगते हैं। यही नहीं उन्‍होंने राज ठाकरे को बरसाती चिडि़या भी बताया। उन्‍होंने कहा है कि टोल टैक्‍स का मुद्दा शिवसेना पहले ही उठा चुकी है।
उद्धव ठाकरे ने सामना में लिखा है कि राज ठाकरे के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वो टोल टैक्स का मुद्दा उठा रहे हैं। उद्धव ने इस पूरे मामले में राज्य सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाया है।
दूसरी ओर, राज ठाकरे के तेवर तल्‍ख हैं। तोड़-फोड़ को लेकर उनके खिलाफ दो केस दर्ज हुए हैं, लेकिन उन्‍होंने कहा है कि 110 केस पहले से दर्ज हैं तो दो और सही। उन्‍होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि सरकार मुझे गिरफ्तार करके दिखाए। आगे पढ़ें...