नई दिल्ली/ मुंबई. रेल मंत्री सुरेश प्रभु चाहते हैं कि आम लोग भी बताएं कि रेलवे में क्या-क्या बदला जाए। ताकि 26 फरवरी को रेल बजट पेश करते समय उन्हें सहूलियत हो। प्रभु ने 9 जनवरी को अपने मंत्रालय की वेबसाइट पर इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे। अब तक 16 हजार आ भी चुके हैं। कुछ उपयोगी, तो कुछ रोचक। मसलन- ट्रेनों में एयरहोस्टेस की तर्ज पर नर्सें नियुक्त हों। ताकि बीमार यात्रियों को मदद पहुंचाई जा सके। और भी कई...
1) विंडो सीट के लिए ज्यादा पैसे लें
खिड़की वाली सीट के लिए मारा-मारी रहती है। क्यों न ये सीटें प्रीमियम रेट पर बेची जाएं। ऐसा ही लोअर बर्थ के लिए भी किया जा सकता है।
2) पाकिस्तानियों से ज्यादा स्मार्ट कर्मचारी रखें
सीमा पर स्थित मुनाबाओ स्टेशन पर ज्यादा पढ़े-लिखे और अच्छे दिखने वाले कर्मचारी तैनात हों। ताकि हमारे कर्मचारी पाकिस्तानियों से ज्यादा स्मार्ट दिखें। इस स्टेशन से थार एक्सप्रेस निकलती है।
आगे की स्लाइड्स में जानें और किस तरह के अजीब सुझाव आए रेलमंत्री को