पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मयंक गांधी के खिलाफ नहीं की छेड़छाड़ की शिकायत, महिला ने एफआईआर को बताया गलत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. आम आदमी पार्टी के नेता मयंक गांधी को बड़ी राहत मिली है। छेड़छाड़ मामले में मयंक गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को महिला ने गलत बताया है। महिला खुद आप नेताओं के साथ मीडिया के सामने आई और दावा किया कि उसने कभी मयंक गांधी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।
वह खुद मीडिया में छपी खबरें देखकर हैरान है। आखिर मयंक गांधी को आरोपी कैसे बना दिया गया। उधर राकेश मारिया ने अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।