पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेसियों ने बंद कराया रेस्टोरेंट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई / कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र की यूपीए सरकार के खिलाफ बिल पर कटाक्ष करना मुंबई के एक रेस्टोरेंट मालिक को महंगा पड़ा। मुंबई युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अदिति शुद्ध शाकाहारी नामक इस रेस्टोरेंट के विरोध में आंदोलन करके उसे बंद करा दिया।

मुंबई युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गणोश कुमार यादव ने स्थानीय कांग्रेस विधायक कालिदास कोलंबकर के साथ मिलकर परेल स्थित केईएम अस्पताल के सामने स्थित अदिति शुद्ध शाहाकारी रेस्टोरेंट के खिलाफ आंदोलन किया। बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट का मालिक श्रीनिवास शेट्टी शिवसेना और भाजपा नेताओं के साथ अंदरूनी तौर पर मिलकर केंद्र सरकार को बदनाम करने की मुहिम को अंजाम दे रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर स्थानीय भोइवाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 501 के तहत रेस्टोरेंट के मालिक शेट्टी के खिलाफ अपमानजनक बात होने की जानकारी होने के बावजूद रेस्टोरेंट के बिल पर उसे छापने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हालांकि रेस्टोरेंट के मालिक शेट्टी के लिए राहत की बात यह है कि पुलिस ने शिकायत असंज्ञेय (एन.सी.) अपराध के तहत दर्ज किया है।