पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Congress Coming Forward For Acid Attack Victim Women

एनजीओ की मदद से कांग्रेस तेजाब पीडि़त युवतियों की मुफ्त में सर्जरी करायेगी : सावंत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. देशभर में लड़कियों पर तेजाब फेंकने की बढ़ती घटना के मद्देनजर महाराष्ट्र कांग्रेस 'सेव द फेस' नामक गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) की मदद से ऐसी घटनाओं की शिकार युवतियों की मुफ्त में सर्जरी करायेगी। इस प्रकार की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस काम में प्रदेश कांग्रेस के डॉक्टर सेल के अध्यक्ष डॉ. मनोज राकां और पदाधिकारी सुमन अग्रवाल
समन्वयक की भूमिका निभायेंगी। इस मौके पर सावंत के साथ प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पद्म श्री डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में युवतियों और महिलाओं पर तेजाब फेंकने की घटनाएं सर्वाधिक घटती हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष २०१० में अकेले भारत में २१५ से २१६ गंभीर प्रकार की तेजाब फेंकने की घटनाएं घटीं। जिसमें से ९५ फीसदी घटनाओं में पीडि़त की एक आंख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि 70 फीसदी मामलों में पीडि़त के शरीर को नुकसान पहुंचा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि चूंकि ऐसी घटनाओं की शिकार लड़कियां ज्यादातर मामलों में निर्दोष होती हैं, लिहाजा प्लास्टिक सर्जरी एसोसिएशन के जरिए तेजाब पीडि़तों का मु त में सर्जरी करने का निर्णय उन्होंने लिया है।

क्रिमिनल इंजरी बोर्ड गठित करने की मांग
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत और डॉ. अशोक गुप्ता ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में तेजाब पीडि़तों को राहत देने के लिए
क्रिमिनल इंजरी बोर्ड गठित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी से मुलाकात करने वाले हैं।

इसके अलावा बाजार में आसानी से लोगों को तेजाब उपलब्ध न हो और यदि कोई लड़की ऐसी घटना की शिकार होती है, तो उसके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाये। यह मांग भी सरकार से की जायेगी।

इसी तरह तेजाब पीडि़त युवती को अपंग का प्रमाणपत्र दिये जाने की मांग भी सरकार से की जायेगी ताकि शिक्षा और रोजगार में उन्होंने आरक्षण मिले।