पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मतभेद पर राणे बोले: कांग्रेस 288 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रचार समिति के प्रमुख नारायण राणे।)
औरंगाबाद। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठबंधन बना रहे। लोगों की मांग है कि दोनों पार्टियां मिलकर विधानसभा चुनाव का सामना करें। लेकिन सीटों की संख्या को लेकर आज भी राकांपा के साथ हमारी बातचीत जारी है। फिर भी हमने प्रदेश के सभी यानी 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर ली है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रचार समिति के प्रमुख नारायण राणे ने कही। वे कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दो दिन में होगा निर्णय

प्रचार समिति के प्रमुख नारायण राणे ने पत्रकारों को बताया कि आगामी दो दिनों में सीटों के बंटवारे को लेकर निर्णय अंत में हो जाएगा। जिस तरह कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में मत परिवर्तन हुआ है, उसी धरती पर प्रदेश में कांग्रेस-राकांपा की सीट चुनकर आएंगी। इस बार 2009 विधानसभा चुनाव से ज्यादा सीटें जीतकर आएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देेते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई और बढ़ा दी है, इन्कम टैक्स की सीमा एक लाख से डेढ़ लाख कर दी गई है।
शिवसेना और भाजपा के नेता मुख्यमंत्री बनने के लिए आपस में लड़ रहे हैं। जबकि उनके पास लायक चेहरा ही नहीं है। कांग्रेस ने 124 सीटों की मांग की है। मोदी सरकार की हवा धीरे-धीरे गुल हो रही है। पत्रकारों ने उनसे उपमुख्यमंत्री अजित पवार के संदर्भ में पूछने पर राणे ने बताया कि सिंचाई घोटाले का मामला अदालत में लंबित है।

रही बात मुख्यमंत्री और अजित पवार की नहीं बनती, वे दोनों नेता तो साथ बैठकर काम करते हंै। इस समय उम्मीदवार चयन समिति के प्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही मराठा और अल्पसंख्यक समाज को शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण दिया है। अपनी पत्नी अमिता चव्हाण द्वारा चुनाव में खड़े रहने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस संदर्भ में निर्णय लेगी। नांदेड़ में एमआईएम की ताकत कम होने की बात उन्होंने कही। राज्य में फिर एक बार कांग्रेस-राकांपा की सरकार आने का दावा अशोकराव चव्हाण ने किया।

नारायण राणे ने पत्रकारों को बताया कि कोंकण प्रदेश में मौजूदा कैबिनेट मंत्री भास्करराव जाधव के खिलाफ उनका लड़का निलेश राणे चुनाव में खड़ा नहीं होगा, लेकिन उनका नजदीक का आदमी जरूर जाधव को परेशान करेगा। इस वक्त पूर्व राज्य सभा सांसद रजनीताई पाटील, विधायक कल्याण काले, पूर्व विधायक एम.एम शेख, टी.पी मुंडे, अरुण मुगदिया, एड सैयद अकरम आदि उपस्थित थे।