पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस अधिकारी पकड़ाए, चोरी गए ट्रक के दस्तावेज के लिए मांगे थे 20 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यवतमाल. चोरी गए ट्रक का पंचनामा करने संबंधी दस्तावेज देने के लिए 20 हजार रु. की रिश्वत लेते बाभुलगांव के पुलिस निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार प्रतिबंधक ब्यूराे (एसीबी) ने शुक्रवार को रंगे हाथों धर दबोचा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक संजय दराडे ने दोनों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियांे के नाम पुलिस निरीक्षक देवसिंग मुला बाविस्कर एवं पुलिस उपनिरीक्षक सचिन काशीनाथ सेलोकार है।
मिली जानकारी के अनुसार बाभुलगांव पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र से कुछ दिन पहले ट्रक चोरी होने पर दोनांे अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पंचनामा करवाया था, लेकिन पंचनामे से संबंधित दस्तावेज देने में आनाकानी कर रहे थे। और अंतत: उन्होंने इसके एवज में 20 हजार रु. की रिश्वत मांगी। ट्रक मालिक ने एसीबी से इसकी शिकायत कर दी थी। लिहाजा विभाग ने जाल बिछाकर दोनों को थाने में ही िरश्वत लेते पकड़ लिया। अधिकारियों के खिलाफ बाभुलगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।