पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। अभिनेता सलमान खान के खिलाफ मुंबई सत्र न्यायालय ने बहुचर्चित हिट एंड रन मामले में गैर इरादतन हत्या का आरोप तय किया है। हालांकि सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित सलमान ने खुद पर लगाये गये आरोपों को कबूलने से इनकार किया।
हिट एंड रन मामले की सुनवाई शुरू होते ही अभिनेता सलमान खान सत्र न्यायाधीश यू.बी.हेजिब के समक्ष पेश हुए। उन्होंने इस दौरान अदालत से सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में छूट दिये जाने का निवेदन किया।
अदालत ने मांग को स्वीकारते हुए निर्देश दिया कि अदालत जब भी तलब करेगी सुनवाई के दौरान उन्हें हाजिर होना होगा। इसके साथ ही इस मामले की सुनवाई दूसरे कोर्ट में स्थानांतरित करते हुए 19 अगस्त तक सुनवाई स्थगित कर दी गई।
आगे की स्लाइडस में देखें पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.