पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। महाराष्ट्र के एक विधायक अनिल गोटे ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि वह पांच लाख रुपए में पुणे के येरवडा जेल में घुस सकते हैं। तेलगी स्टाम्प घोटाले में आरोपी धुले के विधायक गोटे ने कहा, 'मुझे पता है जेलों में क्या होता है। मैं चार महीने जेल में रहा हूं। गोटे को येरवडा जेल में ही रखा गया था।
गोटे ने यह टिप्पणी पुणे भाजपा विधायक माधुरी मिसाल के जेल संबंधी सवाल पर गृह मंत्री आरआर पाटिल के जवाब के दौरान की। माधुरी ने पुणे जेल में कैदियों को मोबाइल फोन और दूसरी सुविधाएं दिए जाने के बारे में पूछा था। पाटिल ने कहा कि जेलों में सीसीटीवी और जैमर लगाने का काम चल रहा है।
आगे की स्लाइडस पर पढ़े.. 'मुझे पांच लाख रुपए दें, मैं येरवडा जेल तोड़ दूंगा'
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.