पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cricketer Died In Mumbai While Playing Cricket Match

क्रिकेट मैदान पर हुई एक और क्रिकेटर की मौत, खेलते समय आया हार्टअटैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. स्थानीय ओवल मैदान पर टाटा पावर ट्रांबे के क्रिकेटर रत्नाकर मोरे की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। 29 वर्षीय मोरे ने टाटा पावर और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज के बीच एक इंटर-डिविजन मैच के दौरान सीन में दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मेडिकल रिपोर्ट में मोरे के तीन ब्लॉकेज की बात सामने आई है।
मोरे की पत्नी आजाद पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल है जहां मोरे की मौत का रजिस्ट्रेशन हुआ। आजाद मैदान के एक ऑफिसर ने बताया, ‘हमने इस मामले में एक एक्सीडेंटल मौत का केस दर्ज कर लिया है।’ मोरे की मौत की खबर आते ही टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया।