पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • CTV Cameras Will Now In Trains Pantry Car

ट्रेनों की पेंट्री कार में अब लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. खानपान से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेन की पेंट्री कार (रसोईयान) पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। शुरुआत में कुछ ट्रेनों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। नतीजे अच्छे आए तो सभी ट्रेनों में ये व्यवस्था होगी। रेल मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल सक्सेना के मुताबिक एक महीने में कुछ ट्रेनों में यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
रेल मंत्रालय ने हाल ही में खाने को लेकर की गई शिकायत सही पाए जाने पर कैटरर्स पर एक लाख रुपए जुर्माना किया था। साथ ही खानपान का स्तर सुधारने और खाने की कीमतों पर एसएमएस अलर्ट और शिकायत करने के लिए 10 अंकों वाला नंबर जारी किया है। कैटरिंग से जुड़े नियमों की जानकारी देने के लिए ट्रेनों में स्टीकर भी चिपकाए गए हैं।
शताब्दी के अंदर गंदगी में गर्म हो रहा खाना, हॉटकेस में रही थी बदबू
शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को खाने में जो सामग्री दी जाती है, उसे गंदगी में गर्म किया जाता है। इस का खुलासा जुलाई 2014 में शताब्दी एक्सप्रेस के निरीक्षण में हुआ। खाने को लेकर यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद झांसी मंडल के अधिकारियों ने जब शताब्दी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया तो खाने सहित ट्रेन के कोचों में भी गंदगी मिली।
शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों की लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद एएसएम एवं पीआरओ रविप्रकाश ने अन्य अधिकारियों के साथ सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस का झांसी से ग्वालियर तक निरीक्षण किया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें ट्रेनों के खाने में हुई शिकायतों की मामले