पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। महाराष्ट्र में डांस बार पर लगा प्रतिबंध बरकरार करने की मांग को लेकर गुरुवार को डांस बार विरोधी मंच के शिष्ठमंडल ने विधान भवन में गृह मंत्री आर.आर. पाटिल और विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटिल से मुलाकात की। पाटिल ने इस शिष्ठमंडल को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के डांस बार पर से प्रतिबंध हटाये जाने के फैसले के बाद सरकार कानूनी विशेषज्ञों से राय ले रही है।
सभी कानूनी व तकनीकी पहलू को अच्छी तरह से समझने के बाद राज्य सरकार जल्द ही डांस बार पर बंदी के बारे में निर्णय लेगी। महत्वपूर्ण है कि १३ सामाजिक व महिला संगठनों ने एक साथ आकर डांस बार विरोधी मंच का गठन किया है।
जिसमें सद्भावना संघ, घर हक जागृति परिषद, समिप प्रतिष्ठान, नशाबंदी मंडल, आशादीप, स्त्री शक्ति सदन, हमारी संस्कृति, जमाते-इस्लामे- हिंद, इस्लामिक स्टूडेंट फेडरेशन, मुंबई सर्वोदय मंडल, युसूफ मेहर अली सेंटर जैसी कई प्रमुख संस्थाओं का समावेश है।
गृह मंत्री से मिलने वाले शिष्ठमंडल ने सरकार से मांग की है कि वह डांस बार पर प्रतिबंध कायम रखे क्योंकि इससे जबरन डांस बार के काम में नाबालिग लड़कियों को धकेला जा सकता है और लैंगिक शोषण की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.