पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Daughter Of Sushil Shinde Praniti Shinde Is Mla From Solapur

ये हैं देश के पूर्व गृह मंत्री की MLA बेटी, वकालत के बाद अपनाई राजनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( प्रणीति शिंदे )
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। dainikbhaskar.com राज्य में चुनाव को देखते हुए स्पेशल सीरिज Political Fever@ महाराष्ट्र में नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के बारे में आपको जानकारी दे रहा है आज हम आपको सोलापुर सिटी सेंट्रल से कांग्रेस की वर्तमान विधायक प्रणीति शिंदे के बारे में बताने जा रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति 2009 में सोलापुर से विधायक बन गई थी।
28 साल की उम्र में बनी विधायक
2014 के चुनाव में सोलापुर से कांग्रेस की तरफ से सबसे मजबूत दावेदारों में से एक प्रणीति ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। प्रणीति मात्र 28 की उम्र में विधायक बन गई थी। 2009 के चुनाव में प्रनीति ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीएम के अदम नारायण को 33 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। 2009 में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार प्रणीति पर कोई भी क्रिमिनल केस दर्ज नहीं हैं। इसी हलफनामे में प्रनीति ने अपनी कुल संपत्ति 1 करोड़ 93 लाख घोषित की है।
सामाजिक संस्था की फाउंडर भी है प्रनीति
प्रणीति सामाजिक संगठन जय जुई फाउंडेशन की संस्थापक है। यह संस्था सोलापुर में काम करती है। यह संस्था कुशन कवर, जूट उत्पाद, पेन स्टैंड और फाइल फोल्डर जैसी हाथ से बनी वस्तुओं को बना कर बेचती है। इसके अलावा यह संस्था प्राइवेट कंपनियों से संपर्क कर युवाओं के लिए जॉब फेयर भी लगाती है।
लॉ की पढाई कर चुकी हैं प्रनीति
प्रणीति बचपन से ही एक होशियार स्टूडेंट्स रही हैं। तीन बहनों में एक प्रनीति ने सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई से बी.ए. किया हुआ है। जिसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, चर्चगेट से वकालत की पढाई पूरी की है।
अपने पिता से सीखी राजनीति
शुरुआत में राजनीति से ज्यादा समाज सेवा में रूचि रखने वाली प्रणीति को राजनीति का ककहरा अपने पिता से सिखने को मिला। महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल से लेकर देश के गृह मंत्री के पद तक पहुंचने वाले सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस पार्टी के मुख्य नेताओं में शामिल हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए प्रणीति शिंदे की कुछ और चुनिंदा तस्वीरें...