पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। बांद्रा के कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दकी को माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की ओर से धमकी मिली है। दाऊद ने बाबा को फिल्मी अंदाज में धमकाते हुए कहा है अगर सिद्दीकी ने उसकी (दाऊद) की बात नहीं मानी तो वह रामगोपाल वर्मा को एक था एमएलए नाम की फिल्म बनाने को कहेगा। धमकी मिलने के बाद बाबा ने मुंख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बाबा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को उनके पूरे परिवार को सुरक्षा देने का आदेश दिया है।
मुंबई में एक जमीन के लेन देन को लेकर बाबा व दाऊद के बेहद करीबी माने जाने वाले अहमद लंगड़ा के बीच विवाद होने की बात सामने आई थी।
इसके बाद छोटा शकील ने बाबा को चेतावनी देते हुए इस विवाद से दूर रहने अन्यथा परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। शकील के इस फोन के बाद बाबा ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अहमद लंगड़ा को गिरफ्तार किया था।
माना जा रहा है कि दाऊद बाबा की इस हरकत से बेहद नाराज हुआ है। इसलिए उसने इस बार खुद बाबा को फोन पर धमकी दी है। दाऊद ने बाबा को कहा है कि अगर वह जमीन विवाद से पीछे नहीं हटा तो वह (दाऊद) रामगोपाल वर्मा को एक था एमएलए नाम की फिल्म बनाने को कहेगा। दाऊद की इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारी अंबादास पोटे ने बाबा की सुरक्षा में दो पुलिसवालों को चौबीस घंटे तैनात किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.