पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्ज से परेशान किसान दंपति ने की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोंढाली। कोंढाली से पांच किलोमीटर दूर पुसागोंदी गांव के किसान दंपति ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान दंपति कर्ज से परेशान थे। मृतक का नाम अशोक रतन सिंह राठौड़ (42), बेबी अशोक राठौड़ (35) पुसागोंदी निवासी है। मृतक किसान को दो पुत्र व एक पुत्री है। अशोक राठौड़ के पास तीन एकड़ जमीन है, जिसमें सिंचाई की व्यवस्था नहीं है।

राठौड़ परिवार को हर साल खेती में नुकसान उठाना पड़ रहा था। बुलढाना अर्बन बैंक में उनके जेवर गिरवी रखे हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। गत दो-तीन माह से अशोक बीमार था। कर्ज के बोझ से काफी परेशान था। 26 जनवरी को दोनों पति-पत्नी खेत में मजदूरों के साथ काम किए और शाम को घर लौटते समय दोनों ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

देर रात तक माता-पिता के वापस न लौटने पर बच्चों और दादा-दादी ने आस-पड़ोस में पूछताछ की। 27 जनवरी को अशोक राठौड़ और बेबी राठौड़ की लाश गोपीचंद चव्हाण के खेत में स्थित कुएं में मिली। यह जानकारी कोंढाली पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। शव निकालने के बाद पंचनामा कर दोनों का शव नागपुर मेडिकल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।