पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Don Abu Salem\'s Goon Gives Life Threats To A Congress Mlc

गैंगस्टर अबू सलेम के गुर्गों ने दी कांग्रेस पार्षद को जान से मारने की धमकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. कांग्रेस पार्षद एवं पेशे से बिल्डर ब्रायन मिरांडा को गैंगस्टर अबू सलेम के नासिक सेंट्रल जेल में कैद गुर्गों ने जान से मारने की धमकी की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) हिमांशु राय के निर्देश पर इस मामले में शातिर बदमाश सचिन कांबले और सचिन शेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कांग्रेस पार्षद मिरांडा का कहना है कि उन्हें १६ मार्च २०१३ को नासिक सेंट्रल जेल में कैद हिस्ट्रीशीटर शेटे का पहली बार कॉल आया था। उसने ३६ लाख रुपये उनकी हत्या के लिए मिलने की बात इस दौरान की थी। साथ ही धमकी दी कि यदि वे जिंदा रहना चाहते हैं, तो २० मार्च को मुंबई के किला कोर्ट में पेशे के दौरान उसके साथी कांबले से जाकर मिले और एक बड़ी रकम का भुगतान करें।

आगे की स्लाइड्स में जानिए आखिर कैसे दी सलेम के गुरेगे ने जान से मारने की धमकी और इससे जुड़े़ और मामले आगे की स्लाइड्स में.....