पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ekta Kapoor And Balaji Telefilms Along With Jitendra Gets Involve In News Case

जितेंद्र व बालाजी टेलीफिल्म नए विवाद में, सीए ने की पुलिस में शिकायत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. मशहूर अभिनेता जितेंद्र व उनकी बेटी एकता कपूर से जुड़ी बालाजी टेली फिल्म फर्म अब नए विवादों में घिर गई है। तीन वर्षों तक फर्म में काम करनेवाले चार्टड अकाउंटंट गौरव चोपरा ने फर्म के संस्थापक जितेंद्र, उनकी पत्नी शोभा कपूर व अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चोपरा ने दावा किया है कि उसे फर्म की ओर से झूठे केस में फंसाने की तैयारी चल रही है क्योंकि उसने फर्म के अकाउंट में हो रही कथित धांधलियों का पता लगाया था। बालाजी टेली फिल्म में 2009 से 2012 के बीच गौरव चोपरा वित्तीय नियंत्रक के रूप में काम कर रहा है। उसने संयुक्त पुलिस आयुक्त हिमांशु राय के पास अपनी शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि जितेंद्र, उनकी पत्नी शोभा व फर्म के अन्य कर्मचारी उसका वेतन रोककर उसे परेशान कर रहे हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ गलत शिकायत दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं।

यहीं नहीं उसे नौकरी से इस्तीफा देने को भी मजबूर किया जा रहा है। राय ने कहा कि जल्द ही मामले की जांच शुरू की जाएगी। चोपरा का कहना है कि वह 10 सितंबर 2009 को बालाजी टेली फिल्म्स से बतौर वित्तीय नियंत्रक के रूप में जुड़ा। कंपनी ने उसके कामकाज से प्रभावित होकर वेतन में बढ़ोतरी भी की। कामकाज के दौरान उसने कंपनी के गैर पेशेवर व अवैध लेन-देन तथा अनुचित श्रमिक नीतियों के बारे में जाना। इसके अलावा उसे प्रबंधन से जुड़ी कई गड़बडिय़ों की जानकारी मिली जिस पर उसने आपत्ति जताई। लेकिन उसकी सलाह की अनदेखी की गई।

इससे नाराज होकर उसने अगस्त 2012 में इस्तीफा भी दिया। लेकिन प्रबंधन के कहने पर उसने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। इस दौरान प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि जल्द ही वह सुझावों को अमल में लाने पर विचार करेगी। लेकिन जुलाई 2012 में चोपरा ने पाया कि बालाजी की ओर से जारी किए गए दो लाख 40 हजार रुपए के चेक को फर्म के अकाउंटिंग सिस्टम में दर्ज नहीं किया गया है।

जबकि इस चेक को आईसीआईसीआई ने पास किया था। अपने नियोक्ता के हित को ध्यान में रखते हुए चोपरा ने कई बार अपने वरिष्ठों को सजग किया था। उसके बाद शोभा ने उसे गलत मामले में फंसाने के लिए धमकाया क्योंकि वे उसके रवैए से नाराज थी। इसके बाद बालाजी टेलीफिल्म के बड़े अधिकारी ने उसे निलंबन पत्र लेने के लिए मजबूर किया था। फिर उसके वेतन को रोका गया। उसका कंपनी पर 36 लाख रुपए बकाया है। चोपरा का कहना है कि काफी पहले अंबोली पुलिस ने भी उससे पूछताछ की थी।

स्वयं को बचाने दर्ज कराई शिकायत
वहीं बालाजी टेलीफिल्म के सूत्रों का कहना है कि चोपरा ने स्वंय को बचाने के लिए यह शिकायत की है ताकि उसके खिलाफ जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में प्रलंबित मामले में कार्रवाई न हो। फरवरी में बालाजी ने चोपरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत अनुमति के बिना कंपनी में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए की गई थी। इसके अलावा चोपरा की ओर से कंपनी को डेढ़ लाख रुपए का नुकसान पहुंचाने को लेकर भी शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले में चोपरा को बाद में अग्रिम जमानत मिल गई थी।