पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शरद पवार, आठवले, दलवई सहित सात लोग राज्यसभा के लिए निर्वाचित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा तथा रामदास आठवले सहित सात लोग महाराष्ट्र से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचित किए गए। जिन चार अन्य को निर्विरोध चुना गया है उनमें हुसैन दलवई,माजिद मेमन, राज कुमार धूत तथा संजय काकड़े शामिल हैं।

देवड़ा तथा राज्य सरकार में मंत्री रहे दलवई ने सोमवार को ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। देवड़ा तीसरी बार तथा दलवई दूसरी बार राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए हैं। पवार तथा प्रसिद्ध वकील माजिद मेमन (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी),उद्योगपति राजकुमार धूत(शिवसेना) तथा संजय काकड़े (निर्दलीय) हैं। आठवले रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख हैं और उनको भाजपा ने समर्थन दिया था।