पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनकाउंटर का शतक है इनके नाम, अब चुनाव में आजमाएंगे भाग्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपनी बेटी के साथ - फाइल फोटो)
मुंबई। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी हैं। तारीख घोषित होते ही सभी दल अपनी- अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इस चुनाव से कुछ ख़ास जानकारियां हम आपको अपनी विशेष सिरीज ' Political Fever@महाराष्ट्र' के तहत दे रहे हैं। जिसमें आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बता रहे हैं, जिनके नाम कई कुख्यात अपराधियों के एनकाउंटर करने का शतक बनाने का रिकॉर्ड है और अब वे विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की।
पुलिस सेवा से बर्खास्त मुंबई पुलिस के विवादित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर रहे प्रदीप शर्मा ने भी विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी शुरू कर दी है। इन दिनों उनके बैनर-पोस्टर मुंबई के उपनगर अंधेरी में हर जगह दिखाई दे रहे हैं। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मुंबई आगमन के दौरान उन्हें भाजपाइयों के साथ देखा गया था। सूत्रों के अनुसार शर्मा भाजपा में जाना चाहते हैं, लेकिन पार्टी उनकी विवादित छवि को देखते हुए कन्नी काट रही है। शर्मा पर पुलिस सेवा में रहते माफिया दाऊद इब्राहिम के इशारे पर उसके विरोधी गैंग के लोगों को फर्जी मुठभेड़ में मारने का आरोप लगता रहा है।

लखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में हुए थे बर्खास्त
1984 में बतौर सब इंस्पेक्टर महाराष्ट्र पुलिस सेवा में आने वाले शर्मा को लखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में फंसने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। इस मामले में 2010 में शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल के अनुसार शर्मा ने बिल्डर जनार्दन भानगे के कहने पर छोटा राजन गिरोह के लखन भैया को फर्जी मुठभेड़ में मार दिया था।
आगे की स्लाइड में पढ़ें अंधेरी सीट से चुनाव लडऩा चाहते हैं प्रदीप शर्मा