पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व मंत्री ढोबले मामले की जांच का जिम्मा महिला इंस्पेक्टर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस के पूर्व मंत्री लक्ष्मणराव ढोबले के खिलाफ दुष्कर्म मामले की जांच की जिम्मेदारी गोरेगांव पुलिस स्टेशन में तैनात एक महिला इंस्पेक्टर को सौंप दी गई है। मामले की शिकायत बोरिवली पुलिस स्टेशन में दर्ज है लेकिन वहां इस्पेक्टर स्तर की कोई महिला अधिकारी नहीं है इसलिए यह कदम उठाया गया है। बोरिवली पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर नारायण खैरे ने बताया कि गोरेगांव की इंस्पेक्टर शिरसाट मामले की जांच करेंगी। बयान दर्ज कराने और मामले में सबूत जुटाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
ढोबले से पूछताछ भी वही करेंगी। उन्हें लगातार बोरिवली पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी लेकिन समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देने को कहा गया है। हालांकि यह कानूनी रूप से जरूरी नहीं है कि दुष्कर्म के मामले की जांच महिला अधिकारी ही करे लेकिन आरोप लगाने वाली महिला को किसी तरह की परेशानी न हो और वह खुलकर अपनी बात रख सके।
इसलिए ऐसा किया गया है।
ढोबले पर 45 वर्षीय महिला क्लर्क ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला जिस कॉलेज में काम करती है ढोबले उसके ट्रस्टियों में शामिल हैं। महिला का कहना है कि ढोबले ने 2011 से 2013 के बीच तीन बार उससे मारपीट और दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरें भी ले लीं। इस मामले में पुलिस ने अब तक ढोबले से पूछताछ नहीं की है।