पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fadnavis Got Annoyed On Shivsena In Nashik

उद्धव पर फडणवीस हुए नाराज़ बोले- शिवसेना हारे, तो क्या उद्धव होंगे जिम्मेदार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाशिक. शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे की दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों पर की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आखिरकार अपनी नाराजगी जता ही दी। वो भी तल्ख लहजे मंे। कहा, ‘संकट के समय जो साथ रहता है, उसे ही सच्चा मित्र कहा जाता है। साथ ही शिवसेना से सवाल किया कि किसी ग्रामपंचायत चुनाव में शिवसेना की हार होती है, तो क्या उसके लिए पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार मानना चाहिए?’ उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में हुई पार्टी की हार के लिए प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी को िजम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री यहां पत्रकाराें से चर्चा में बाेल रहे थे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की करारी हार पर शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। वहीं बुधवार को शिवसेना के मुखपत्र दैनिक सामना के संपादकीय में भी इस विषय पर कड़ी टिप्पणी की गई है।

मंत्रियों में मनमुटाव नहीं
राज्यमंत्री संजय राठोड की नाराजगी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यमंत्री को कामकाज का बंटवारा करना संबंधित मंत्री की जिम्मेदारी होती है। जहां तक अधिकारों का सवाल है मंत्रियों ने अपने सहयोगी राज्यमंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री व राज्यमंत्रियों के बीच किसी भी प्रकार का मनमुटाव नहीं।

सिंहस्थ के लिए साधु-संतों की सलाह से हो रहे कार्य
सिंहस्थ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नाशिक सहित त्र्यंबकेश्वर में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारी साधु-महंतों के साथ चर्चा कर उनके सुझाव अनुसार कार्य कर रहे हैं। ओझर हवाई अड्डे मामले पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।