पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. केरल मशहूर फोटोग्राफर और अभिनेत्री अंतरा माली के पिता जगदीश माली का सोमवार सुबह करीब ११ बजे एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग साठ साल थी। उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जगदीश माली ने अपने कॅरियर की शुरुआत १९८० के दशक में की थी।
उन्होंने अभिनेत्री रेखा, शबाना आजमी के अलावा अनुपम खेर, ओमपुरी जैसे कलाकारों की बेहतरीन फोटो खींचे थे। हाल के दिनों में वह बीमारी से पीडि़त थे। पिछले दिनों जगदीश माली अचानक चर्चाओं में आए थे। अभिनेत्री मिंक बराड़ ने उन्हें वर्सोवा की सड़कों पर गंदी हालत में देखा।
उन्होंने कई दिनों से खाना तक नहीं खाया था। बाद में मिंक ने सलमान खान की मदद लेकर जगदीश को उनके घर पहुंचाया। इस बात को लेकर अंतरा माली और सलमान के बीच विवाद भी हुआ था। अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने कहा, हां, जगदीश माली का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की वजह का पता नहीं चल पाया है और उनके रिश्तेदारों ने भी इसका खुलासा नहीं किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.