पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री फडणवीस बोले कामकाज के आकलन के लिए 100 दिन पर्याप्त नहीं

मुख्यमंत्री फडणवीस बोले कामकाज के आकलन के लिए 100 दिन पर्याप्त नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। मुख्यमंत्री देवंेद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना सरकार ने शनिवार को 100 दिन पूरे कर लिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस ने कहा है कि किसी भी सरकार के कामकाज का आकलन करने के लिए 100 पर्याप्त समय नहीं होता। लेकिन इस दौरान हम सरकार के कामकाज को गति देने में सफल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि काम के बजाय सरकार के उद्देश्य का मूल्यांकन किया जाना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने फैसले लेने में तेजी दिखाई है। पिछली सरकार से हमें अव्यवस्था और कर्ज के बोझ तले दबा राज्य मिला। लेकिन विपरीत परिस्थिति के बावजूद हमने सारी चीजों को सही रास्ते पर लाने के लिऐ जोरदार ढंग से काम शुरू किया है।
हमारे मंत्री लगातार जनहित से जुड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमनें अधिकारों के विकेंद्रीकरण का फैसला इसलिए लिया क्योंकि अधिकार जिम्मेदार भी बनाता है। उन्होंने कहा कि हम जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हमारे सामने चुनौती बड़ी है। लेकिन हमारी सरकार गतिशील है। इस मौके पर ‘लेखाजोखा 100 दिन का’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया।

गिनाईं सरकार की उपलब्धियां:
सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए फडणवीस ने कहा कि हमने
-सूचना का अधिकार कानून के आवेदन आॅनलाइन करने की व्यवस्था कर दी है।
-पुलिसकर्मियों को घर देने और शराबबंदी का फैसला।
- सेवा गारंटी विधेयक लाने का भी फैसला।
-सजा का प्रमाण बढ़ाने के लिए 45 फॉरेंसिक यूनिट तैयार करने का निर्णय।
- छुट्टी के दिन ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को पूरे दिन का वेतन।
खडसे से कोई विवाद नहीं:राज्य के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे की नाराजगी पर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दिन तबियत ठीक न होने की वजह से वे मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं आए । लेकिन मीडिया ने इसे गलत तरीके से पेश किया। भाजपा-शिवसेना और मेरे व खडसे के बीच कोई विवाद नहीं है। यह विवाद सिर्फ मीडिया की देन है। इस दौरान मुख्यमंत्री के बगल में खडसे भी मौजूद थे।
किस पर, क्या बाेले सीएम फडणवीस
टाेल मुक्ति : टोल मुक्त महाराष्ट्र हमारी संकल्पना है। हालांकि चुनावी घोषणा पत्र में हमनें यह वादा नहीं किया था। पर हम टोल बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। आने वाले दिनों में कई टोलनाके बंद होंगे।
टेलीमेडिसिन सेवा : पिछले दिनों बगैर मुख्यमंत्री की मौजूदगी के शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्व ठाकरे ने टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत की थी। इस बारे में कहा कि टेलीमेडिसिन योजना को हमारी मंजूरी थी।
जीएसटी : इस कर प्रणाली से मनपा का नुकसान नहीं होगा। बल्कि मुंबई का सर्विस टैक्स राज्य सरकार को मिल सकेगा।
किसान आत्महत्या : किसान आत्महत्या के लिए कांग्रेस-राकांपा सरकार जिम्मेदार है। अब तक किसानों को 2 हजार करोड़ बांटे गए हैं।
उद्योग : इन 100 दिन में उद्योगों के लिए अच्छा वातावरण तैयार किया है।
कांग्रेस-राकांपा : पिछले पांच सालों के दौरान फैसले लेने और नीतियां तैयार करने के मामले में आघाडी सरकार बिल्कुल पंगु बन गई थी। इस दौरान पूरी व्यवस्था भ्रष्ष्टाचार की भेट चढ़ गई थी।
सिंचाई परियोजनाएं : सभी सिंचाई परियोजनाओं की जांच होगी। इसमें विदर्भ की भी सिंचाई परियोजनाए शामिल हैं। इसलिए मेरे खिलाफ आरोप लगा रहा है।
बालासाहेब ठाकरे स्मारक : फडणवीस ने बाताया कि शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का स्मारक बनाने के लिए 6 भूखंडों की पहचान की गई है। इस बारे में शिवसेना के मंत्रियों से चर्चा कर एक भूखँड तय किया जाएगा।