मुंबई. शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में थीमपार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम में रविवार को शिवसेना और कांग्रेस के बीच विवाद हो गया।
मुंबई महानगर पालिका की ओर नायगांव में स्थित बाॅम्बे डाईंग की जमीन पर संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई में बलिदान देने वाले शहीदों की याद में थीमपार्क बनाया जा रहा है। थीमपार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिवसेना, भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे।