पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व में शिवसेना की बगावत के आसार, पदाधिकारियों की बैठक में मिले संकेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर. पूर्व नागपुर में शिवसेना की बगावत के आसार हैं। बुधवार को कलमना बाजार मार्ग स्थित होटल गोमती में शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक में यह संकेत मिले। शिवसेना की ओर से नगरसेवक अलका दलाल के पति अजय दलाल को चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है। भाजपा सेना में युति होने की स्थिति में दलाल को निर्दलीय चुनाव लड़ाया जा सकता है।
शिवसैनिकों की बैठक में पूर्व नागपुर के पार्टी संगठक प्रमोद मोटघरे, पूर्व शहर प्रमुख किशोर पराते, उप शहर प्रमुख चिंटू महाराज, संजय मोहरकर, आकाश सरोदे समेत अन्य पदाधिकारी
उपस्थित थे।