नागपुर. पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम शुक्रवार को शहर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के अलावा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। राय
सोनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के 'मंथन' कार्यक्रम में दोपहर 12.30 बजे शिरकत करने के बाद वे दोपहर 2.30 बजे नागपुर विवि के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके बाद वे विश्वेश्वरैय्या राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान वीएनआईटी के एक्सिस-2014 में जाएंगे।
करेंगे प्रथम राष्ट्रीय शिक्षक संसद-2014 का उद्घाटन
प्रथम राष्ट्रीय शिक्षक संसद-2014 'मंथन' का आयोजन 26 व 27 सितंबर को हिंगना रोड स्थित जी.एच. राय
सोनी अभियांत्रिकी महाविद्यालय (सीआरपीएफ गेट) में किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम करेंगे। जी.एच. रायसोनी विद्यानिकेतन व जी.एच. रायसोनी अॅकेडमी फॉर एक्सलन्स के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया है।
मूल्य आधारित व शिक्षण केंद्रित शिक्षण-व्यवस्था तथा विद्यार्थियों में नैतिकता निर्माण के उद्देश्य से इस संसद का आयोजन किया गया है। एरो के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र जहांगीरदार, रमन विज्ञान केंद्र के प्रकल्प समन्वयक विश्वनाथ जोशी, सत्य साईं शिक्षण संस्था के संचालक बी.जी. पित्रे, पूर्व राष्टï्रीय हॉकी प्रशिक्षक रंजन नेगी, गायिका आरती अकलीकर (शास्त्रीय संगीत), शिक्षा विभाग के पूर्व संचालक जी. बालसुब्रमणियम आदि प्रमुखता से उपस्थित होंगे।