तुमसर(भंडारा). भंडारा जिले के देव्हाड़ा गांव के ऐलोरा पेपर मिल परिसर में गुरुवार को क्लोरीन गैस लीक होने से 8 छात्राएं बेहोश हो गयीं। उन्हें तत्काल तुमसर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत चिंताजनक बतायी गयी है। जानकारी अनुसार करडी के कला वाणिज्य महाविद्यालय की 45 छात्राएं 8 दिवसीय एनएसएस कैंप के लिए ऐलोरा पेपर मिल परिसर में आई हुई थीं। इसके चलते मिल परिसर में घूमने की अनुमति मिली थी।
दोपहर को सभी 45 छात्राएं व शिक्षक कारखाना भ्रमण करने निकले। उनको मिल के मजदूरों ने बंद पड़ी हुई मशीन शुरू कर कागज तैयार करने की प्रक्रिया समझायी। इसी दौरान मशीन से क्लोरीन गैस लीक हो गई। इससे रोहीनी मेश्राम, उमा हलमारे, निधीगंधा धोटे, ज्योती भोयर, शिल्पा गोबाडे, आशा दिजेवार, शिला माटे, पुष्पा रायगिलवार अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस जांच में जुटी है।