नाशिक/नागपुर. देश के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों
बर्फबारी हो रही है। जिससे इन इलाकों में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं, महाराष्ट्र के कई जिलों में रविवार देर शाम हल्की बारिश हुई। अंचल के कई भागों में कोहरा छाया रहा तो कहीं बूंदाबांदी भी हुई। दिनभर नमी भरी हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन तक ऐसा ही माैसम बने रहने के आसार हैं।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में ओले गिरने से अनार, अंगूर की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यहां कई जगहों पर पत्थर और चट्टान के बराबर ओले गिरे, जिससे अंगूर के गुच्छे जमीन पर गिर गए। सोलापुर शहर और आसपास के इलाके में बारिश ने 200 ट्रक प्याज खराब कर दिया।
राहत राशि पर जल्द होगा अंतिम निर्णय
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने रविवार को जिले के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों सोनजांब, तलेगांव वणी व शिंदवड का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने किसानों से बिजली बिल व कर्ज वसूली नहीं करने के आदेश दिए गए हैं। किसानों की मांग के अनुसार अगले दो दिनों में राहत राशि पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कि केवल राहत राशि से काम नहीं चलेगा, सौ फीसदी कर्ज माफी ही एकमात्र विकल्प होगा। फडणवीस ने किसानों का दर्द सुनने के बाद फसल बीमा कंपनी के कामकाज के प्रति नाराजगी व्यक्त की। किसानों का नुकसान टालने के लिए नई योजनाएं बनाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि विदर्भ व मराठवाड़ा के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के लिए राज्य सरकार ने सात हजार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है। घोषणा के एक दिन बाद नासिक की कई तहसीलों में अतिवृष्टि के कारण प्याज, अंगूर, मक्का की फसल को भारी नुकसान हुआ।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज