नवी मुंबई के धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी (डीएकेसी) में डाक विभाग के डाटा सेंटर का उद्धाटन सूचना एवं प्रसारण मंत्री कपिल सिब्बल ने किया। बता दें कि डाटा सेंटर का कार्य डाक विभाग के सर्वर में मौजूद डाटा को सुरक्षित करना है। पोस्ट ऑफिस के जरिए पूरे भारत में होने वाले ट्रांजिक्शन का पता भी डाटा सेंटर के जरिए तत्काल चल जाएगा। सेंट्रलाइज उपलब्धता के कारण कोई भी व्यक्ति पोस्ट ऑफीस में कोर बैंकिंग सुविधा, इंश्योरेंस पॉलिसी, एटीएम आदि का उपयोग मोबाइल अथवा इंटरनेट के जरिए कर सकेगा।
डाटा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद सिब्बल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हम डाक विभाग को डाक बैंक के रूप में तब्दील करना चाहते हैं। इसके लिए हम वित्त मंत्रालय को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, इसके लिये कुछ रास्ता तय करना बाकी है।
उद्धाटन के मौके पर पी गोपीनाथ, कर्नल केसी मिश्रा, के शांति नायर, सरोज पुन्हानी, के बालासुब्रमण्यम, दीपक खन्ना और रिलायंस कम्यूनिकेशन के सीईओ पुनीत गर्ग सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
आगे देखें उद्धाटन की कुछ और तस्वीरें...