पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • India's First Double Decker Flyover In Mumbai

देश का पहला डबलडेकर फ्लाईओवर, चार अरब रुपए से बनकर हुआ था तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मुंबई स्थित देश का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर - फाइल फोटो)
मुंबई. महाराष्ट्र लगातार तरक्की की सीढियां चढ़ते जा रहा है। अर्थव्यवस्था हो या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर सभी क्षेत्रों में महाराष्ट्र ने प्रगति की है। नए बिज़नेस, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से लेकर कई उद्योग राज्य में स्थापित किए गए हैं। इन सभी विकास कार्यों के बारे में बताने के लिए आज से हम 'झलक महाराष्ट्र की' सीरीज शुरू कर रहे हैं। जिसके तहत आज हम आपको भारत के इकलौते फोर लेन डबल डेकर फ्लाई ओवर के बारे में बता रहे हैं।
मुंबई में बना है डबल डेकर फ्लाईओवर
भारत का पहला डबलडेकर फ्लाईओवर कुछ माह पहले ही मुंबई में शुरु हुआ। सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड (एससीएलआर) प्रोजेक्ट का यह फ्लाईओवर मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरीय हिस्सों को आपस में जोड़ता है। मुख्य फ्लाईओवर 3.5 किमी लंबा है। अपरलेवल फ्लाईओवर 1.8 किमी लंबा है।
90 मिनट की दूरी 20 मिनट में होती है तय
ट्रैफिक के बीच मुंबई के सांताक्रूज से चेंबूर जाने के लिए 90 मिनट लगते थे, लेकिन फ्लाईओवर से 20 मिनट लगेंगे। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से कुर्ला, तिलक नगर, चेंबूर और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे तक फ्लाईओवर की पहुंच आसान हो गई है।
फ्लाई ओवर बनाने खर्च हुए करोड़ों
शुरुआत में इस प्रोजेक्ट का खर्च 100 करोड़ रुपए से ज्यादा था, लेकिन 11 सालों तक यह प्रोजेक्ट पूरा न होने पाने से इस पर 450 करोड़ खर्च हुए। 2002 में इस फ्लाई ओवर को बनाने की योजना बनी थी। जिसका निर्माण कार्य 2006 में शुरू हुआ।
आगे की स्लाइड्स में देखें डबल डेकर फ्लाईओवर की PHOTOS....