पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • India's Tallest Tower Imperial Twin Towers

ये है देश की सबसे बड़ी बिल्डिंग, बालकनी से नज़र आता है समुद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इम्पीरियल ट्विन टावर्स - फोटो)
मुंबई. महाराष्ट्र लगातार तरक्की की सीढियां चढ़ते जा रहा है। अर्थव्यवस्था हो या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर सभी क्षेत्रों में महाराष्ट्र ने प्रगति की है। नए बिज़नेस, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से लेकर कई उद्योग राज्य में स्थापित किए गए हैं। इन सभी विकास कार्यों के बारे में बताने के लिए आज से हम 'झलक महाराष्ट्र की' सीरीज शुरू कर रहे हैं। जिसके तहत आज हम आपको भारत की सबसे ऊंची इमारत 'इम्पीरियल ट्विन टावर्स' के बारे में बता रहे हैं, जो मुंबई में स्थित है।
254 मीटर है ऊंचाई
इम्पीरियल ट्विन टावर्स भारत की सबसे ऊंची इमारत है। इन दोनों इमारतों की ऊंचाई 254 मीटर है। मुंबई के तारदेव क्षेत्र में स्थित यह इमारत 2010 में बनकर तैयार हुई थी।
60 मंजिला है इमारत
इम्पीरियल ट्विन टावर्स भारत की सबसे बड़ी रेसिडेंशियल इमारत है। इसमें कुल 60 मंजिल हैं। इमारत के 12 से 39 मंजिल तक 3 और 4 BHK फ्लैट हैं, वहीं 40 से 47 मंजिल तक 4BHK के डुप्लेक्स और 5 BHK फ्लैट हैं। 49 से 54 मंजिल तक 5 BHK डुप्लेक्स हैं। बाकी की मंजिलों में मल्टी स्टोरी पार्किंग हैं, साथ ही क्लब हाउस स्थित है।
बालकनी से दिखता है समंदर
इम्पीरियल ट्विन टावर्स की ऊंचाई इतनी है कि इसके छत से मुंबई के समंदर का नज़ारा दिखाई देता है। दोनों टावर के ऊपर ख़ास रूप से बालकनी बनाई गई है, जहां से समंदर का नज़ारा देखा जा सकता है।
हफीज कांट्रेक्टर ने डिजाइन की है बिल्डिंग
इम्पीरियल ट्विन टावर्स के प्रोजेक्ट को शापूर्जी पल्लोंजी द्वारा बनाया गया है। बिल्डिंग को जाने माने आर्कीटेक्ट हफीज कांट्रेक्टर ने डिज़ाइन किया है। हफीज देश की कई बड़ी इमारतों को डिज़ाइन कर चुके हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें बिल्डिंग के PHOTOS....