(जलगांव की कलेक्टर रूबल अग्रवाल - फाइल फोटो)
जलगांव। पांच लाख जनसंख्या वाला जलगांव। पहली बार शहर के अधिकांश अहम ओहदों पर महिलाएं हैं। हालांकि जिले में यह कठिन समय है, विकास ठप है और खजाना खाली। व्यवस्था कर्ज में डूबी है। महापौर राखी सोनवणे, जिलाधिकारी रूबल अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रयाग कोली और जिला खेल अधिकारी सुनंदा पाटिल पहले से थीं। इस हफ्ते महापालिका स्थायी समिति सभापति पद पर ज्योति चव्हाण निर्विरोध चुनी गईं। उन्हें महापालिका 513 करोड़ रु. के कर्जे में डूबी मिली है। बतौर कलेक्टर रूबल अग्रवाल एक साल में कई महत्वपूर्ण और कड़े निर्णय के लिए जानी गईं। अब रेत के अवैध परिवहन को रोकने की चुनौती है।
प्रयाग कोली को महिला आरक्षण में भी निम्न वर्ग के आरक्षण का लाभ मिला। अनुभव न होने से पहली बार साधारण सभा में जिला परिषद सभागार में सांस फूल गई थी। महापौर राखी सोनवणे महापालिका में आत्मविश्वास के साथ काम करती हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें उन महिलाओं के PHOTO जिनको मिली अहम जिम्मेदारी