मुंबई। एक्ट्रेस जिया खान के मौत के मामले में सूरज पंचाली की मुश्किलें फिर से बढ़ती नजर आ रही है। पुलिस ने सूरज के खिलाफ जिया को आत्महत्या के लिए उकासाने का मामला दर्ज कर लिया है। जिया की मां रबिया खान ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। रबिया ने यह भी कहा है कि वो कोर्ट से इस मामले की सीबीआई या विशेष जांच टीम से दोबारा जांच करवाने की भी मांग करेंगी। इसके साथ ही रबिया इस मामले की जांच के लिए फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की मदद लेने का प्रयास कर रही हैं।
बता दें कि 3 जून की रात जुहू के पॉश इलाके में स्थित सागर तरंग इमारत के अपने फ्लैट में जिया खान की दुपट्टे से फांसी लगी लाश मिली थी। जिया की मौत की घटना के कुछ दिनों बाद उसकी मां राबिया खान को घर की सफाई करते हुए जिया द्वारा लिखी छह पन्नों की चिट्ठी मिली थी। जिसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड एवं अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज की बेवफाई और जबरन अबॉर्शन (गर्भपात) कराये जाने का जिक्र किया था। इस चिट्ठी के मिलने के बाद से जिया के घर वालों ने खुलकर सूरज पंचोली को जिया की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू किया था।
आगे की स्लाइड्स में जानें इस मामले से जुड़ी खास बातें -