पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये है देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी, देगी 35 हजार लोगों को नौकरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस वित्त वर्ष 2015-16 में विभिन्न प्रौद्योगिकी संस्थानों के परिसरों से 35,000 नियुक्ति के लक्ष्य पर कायम है। सालाना नासकॉम इंडिया लीडरशिप फोरम, 2015 के दौरान अलग से बातचीत में कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक एन चंद्रशेखरन ने कहा, हम नियुक्ति योजना का पालन करेंगे, इसमें कोई बदलाव नहीं है।
नीतियों की आलोचना
उल्लेखनीय है कि टाटा समूह की कंपनी ने पिछले वर्ष अक्तूबर में वित्त वर्ष 2015-16 में विभिन्न प्रौद्योगिकी संस्थानों से 35,000 नियुक्तियां करेगी। यह 2014-15 में 25,000 नियुक्ति की तुलना में अधिक है।

हालांकि कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन नहीं करने को लेकर 1,000 कर्मचारियों की छंटनी भी की। इसे लेकर कंपनी की आलोचना हुई। क्या वेतन ढांचा पूर्व की तरह रहेगा, चंद्रशेखरन ने इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया।
उद्योग की सालाना वृद्धि से ज्यादा वृद्धि होगी हमारी
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के निकाय नासकॉम का निर्यात वृद्धि 2015-16 में 12 से 14 प्रतिशत रहने के अनुमान पर चंद्रशेखरन ने कहा कि आमतौर पर टीसीएस की वृद्धि उद्योग की सालाना वृद्धि से ज्यादा रहती है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ भी विस्तार से बताने से मना कर दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें TCS की चेन्नई और मुंबई में स्थित ऑफिस की PHOTOS