पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोल्हापुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की मांग को लेकर वकीलों ने किया काम बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे. कोल्हापुर में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की मांग को लेकर शुक्रवार को छह जिलों के वकीलों ने काम बंद आंदोलन किया। दुपहिया रैली निकालकर नारेबाजी भी की गई। खंडपीठ कृति समिति के निमंत्रक एड. विवेक घाटगे ने बताया कि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मोहित शाह ने आश्वासन दिया था कि कोल्हापुर में खंडपीठ का निर्माण किया जाएगा। अभी तक यह आश्वासन पूरा नहीं किया गया है।
छह जिलों के वकील तथा पक्षकारों की सुविधा को देखते हुए कोल्हापुर में ही खंडपीठ निर्माण करना आवश्यक है। तीन सालों से यह मांग की जा रही है। इसके लिए कई बार आंदोलन भी किए जा चुके हैं। फिर भी इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसके चलते शुक्रवार को वकीलों ने काम बंद रख आंदोलन किया है। मांग पूरी नहीं होने पर वकीलों ने आंदोलन को तीव्र करने का निर्णय लिया है। आंदोलन छेडऩे के कारण उच्च न्यायालय द्वारा वकीलों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके बावजूद सभी वकील पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।