पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महाराष्ट्र सदन घोटाला मामले में फिर भाजपा के निशाने पर भुजबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. भाजपा सांसद किरीट सोमैया के निशाने पर एक बार फिर से राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल हैं। सोमैया ने महाराष्ट्र सदन घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से छगन भुजबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसको लेकर सोमैया ने एसीबी के अधिकारी विश्वास नागरे पाटील से मुलाकात की है।
उन्होंने एसीबी के अधिकारियों को भुजबल से जुड़े दस्तावेजों के सबूत भी दिए। साथ ही जल्द कार्रवाई की मांग की। सोमैया ने बताया कि भुजबल की विदेश में बेनामी संपत्ति है। सिंगापुर में बेनामी कंपनियों के एकाउंट हैं। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में भुजबल की दो कोयला खदानें हैं। भुजबल ने अनिल वस्तावडे नामक एजेंड के माध्यम से कोयला खदानें ली हैं। सोमैया का दावा है कि वस्तावडे ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को भी कोयला खदान दिलाने में मदद की थी। उसके बाद वस्तावडे और कोड़ा की भी गिरफ्तारी हुई थी।