पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Maharashtra History Chapter In Maharashtra Textbook

संयुक्त महाराष्ट्र के शहीदों का इतिहास पढ़ेंगे विद्यार्थी, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई में बलिदान देने वालों का इतिहास अब स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। रविवार को यह घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने की। वे संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के शहीदांे की याद में बनाए जाने वाले थीमपार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम में बाेल रहे थे। तावड़े ने कहा कि आज के पाठ्यक्रम में संयुक्त महाराष्ट्र के लिए बलिदान देने वालांे का इतिहास कहीं पर भी नजर नहीं आता।
इसलिए राज्य सरकार जल्द ही एचएससी बोर्ड (कक्षा 10 वीं तक) में ऐसे 105 शहीदोंं के बलिदान और संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के पूरे इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करेगी। इससे आने वाली पीढ़ी को बेलगांव, कारवार और निपाणी के साथ-साथ संयुक्त महाराष्ट्र के इतिहास को पढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के इतिहास को एचएससी बोर्ड के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में शामिल करने का प्रयास कर रही है।

अब भी जारी है संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई : उद्धव
इस अवसर पर उपस्थित शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई खत्म नहीं हुई है बल्कि यह लड़ाई अभी जारी है। क्योंकि सत्ता में रहने के बावजूद यदि हम अन्याय और अत्यचार से लोगों को निजात नहीं दिला पाएं तो लोग हमारा बुरा इतिहास लिखेंगे। ठाकरे ने ‘मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम’ के इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल करने की मांग की है।