पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गठबंधन टूटने के बाद दोगुनी हुई उम्मीदवारों की संख्या, 7666 ने भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. विधानसभा चुनाव के लिए 7,666 उम्मीदवार मैदान में है। शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन करीब 3 हजार से अधिक लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव आयोग के अनुसार सबसे ज्यादा उम्मीदवार नांदेड दक्षिण से है। इस सीट से 91 लोगों ने नामांकन किया है। जबकि इसी जिले कि नांदेड उत्तर सीट के लिए 80 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। उम्मीदवारों की संख्या के लिहाज से नांदेड जिले की ही भोकर सीट तीसरे क्रमांक पर है।
यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कि पत्नी अमिता चव्हाण सहित 75 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। सबसे कम उम्मीदवार मुंबई की माहिम विधान क्षेत्र से है। माहिम से 9 लोगों ने नामांकन किया है। उद्योग मंत्री नारायण राणे की सीट कुडाल और गुहानगर से भी सिर्फ 9 लोग मैदान में उतरे हैं।
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर है। उसके बाद ही उम्मीदवारों ही संख्या को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी। हालांकि इस बार दोनों प्रमुख गठबंधनों के टूटने से उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विधानसभा की 288 सीटों के लिए 2009 के विस चुनाव में 3,559 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 211 महिला उम्मीदवार शामिल थी।