पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Maharastra Vidhansabha Election In Mumbai

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद बनेगी भाजपा की सरकार : केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी का दावा है कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 100 दिन में जनहित के कई फैसले लिए हैं। अब महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। गडकरी ने मंगलवार को पनवेल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आघाड़ी सरकार के जाने का समय आ गया है।
भाजपा का लक्ष्य राज्य में जनता की सरकार लाना है। गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। कहा कि कांग्रेस ने देश की राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा दिया। कांग्रेस गांधी परिवार से ऊपर नहीं उठ पाई।
विकास के मुद्दे से हम न भटकें : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव भी जीतेगी। पार्टी के दादर स्थित कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा िक हमें विकास के मुद्दे से नहीं भटकना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास योजनाओं को लागू करने वाली सरकार राज्य में लानी है।