मुंबई। 530 किलोमीटर में फैले समुद्री तट महाराष्ट्र के प्राकृतिक सौंदर्य में चार चांद लगाते हैं। इस राज्य के कई समुद्री तट अपने अनोखेपन की वजह से काफी प्रसिद्ध हैं। जहां एक तरफ जुहू और मरीन ड्राइव चौपाटी जैसे आलीशान और भीड़-भाड़ वाले बीच हैं तो वहीं हरनाई और बेसिन जैसे शांत वातावरण वाले बीच भी हैं। इन शांत बीचों पर राज्य की चकाचौंध कर देने वाली लाइफस्टाइल से एक अलग छवि देखने को मिलती है, जहां शांति और प्रदूषण-मुक्त वातावरण में कुछ समय गुजारा जा सकता है। इसके अलवा यहां कुछ ऐसे बीच (वेलनेश्वर और श्रीवर्धन-हरिहरेश्वर) भी हैं जो पानी के खेलों के लिए मशहूर हैं। ये बीच एडवेंचर प्रमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं।
विजय-सिंधुदुर्ग और दहानू-बोर्डी महाराष्ट्र के कुछ ऐसे बीच हैं, जिनका भारतीय इतिहास में काफी महत्व रहा है और यहां से इस राज्य के इतिहास को पहचाना जा सकता है। यहां आज भी सदियों पहले बनें राजशाही किले मौजूद हैं और यहां पुर्तगाली संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है।
dainikbhaskar.com 'झलक महाराष्ट्र की' सीरीज में हम आपको बता रहा हैं राज्य में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिनकी मौजूदगी से राज्य की प्रतिष्ठा में चार चांद लग जाता है और इनकी वजह से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नया आयाम मिलता है।
आगे की स्लाइड्स में जानें महाराष्ट्र के खूबसूरत और अनोखे बीचों के बारे में -